ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

सहारनपुर में आज शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। गृहमंत्री के कार्यालय ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि आज दोपहर में एक समारोह आयोजित किया गया है।

ट्वीट में कहा गया है, ‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी सहारनपुर में ‘मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास करेंगे। दिनांक: 2 दिसंबर 2021, समय: दोपहर 1 बजे।’ यह जानकारी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आई है।

सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, डा धर्म सिंह सैनी व राज्य मंत्री नीलिमा कटियार के साथ सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी शामिल होंगे।

सहारनपुर में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और इसके साथ ही नौ जिलों में एक हजार कालेजों के बोझ से दबी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भी राहत मिलेगी। सीसीएसयू के खाते से तीन जिलों के 27 फीसद कालेज और 30 फीसद छात्र नवनिर्मित विश्वविद्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों में से 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 47 सीटें जीती थीं, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिली थीं। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा किया था।

Related Articles

Back to top button