ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

गोरखपुर के अध‍िकार‍ियों से बोले पीएम नरेन्‍द्र मोदी, मेरे आने के पहले शहर को कर दें कूड़ा मुक्त

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर आने के पहले स्वच्छता को लेकर अफसरों को बड़ा टास्क सौंपा है। प्रधानमंत्री ने अफसरों से कहा है कि उनके आने के पहले गोरखपुर को कूड़ा मुक्त कर दें। कहीं भी कूड़ा न दिखे। सात दिसंबर को रैली के बाद खाद कारखाना के पास आयोजन स्थल पर कूड़े का एक टुकड़ा भी न दिखे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह इसकी मानीटर‍िंग कराएंगे कि कूड़ा उठाया गया या नहीं।

सात दिसंबर को रैली के बाद आयोजन स्थल पर न दिखे कूड़ा

प्रधानमंत्री ने यह टास्क मंगलवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अफसरों से हुई बात में दिए। वह सात दिसंबर को होने वाले हि‍ंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और बाबा राघवदास मेडिकल कालेज स्थित रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के नौ लैब के लोकार्पण समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने वीसी में गोरखपुर के अफसरों को दिया बड़ा टास्क

प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद रात में ही अफसर सफाई व्यवस्था की रणनीति बनाने में जुट गए और सुबह से ही सफाई महाअभियान छेड़ दिया गया। शहर में नगर आयुक्त अविनाश सिंह और गांवों में जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर के नेतृत्व में सफाई कराई जा रही है।

 जगह-जगह कूड़े के ढेर से फैल रही गंदगी और स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर का नंबर कम होने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर निगम ने एक सप्ताह से शहर में कूड़ा के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अब प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम ने अभियान तेज कर दिया है।

जिले में सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद विशेष योजना बनाकर सफाई शुरू करा दी गई है। सफाई कार्य में सामाजिक संगठनों, नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा। लोग सफाई से जुडऩे के लिए आगे आएं। पूरा जिला कूड़ा मुक्त किया जाएगा। – विजय किरन आनन्द, डीएम।

Related Articles

Back to top button