ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

कांग्रेस महंगाई के खिलाफ रैली अब दिल्ली की जगह जयपुर में आयोजित करेगी

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस की केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ बारह दिसंबर की रैली अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जगह राजस्थान की राजधान जयपुर में आयोजित की जायेगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन शुक्रवार को जयपुर आ रहे हैं तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ इस संबंध में विचार विमर्श करेंगे।

वेणुगोपाल के अनुसार दिल्ली के द्वारका में 12 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस रैली के आयोजन के लिए अनुमति खारिज कर देने के बाद इस रैली को जयपुर में करने का फैसला किया गया है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा महंगाई के खिलाफ दिल्ली में रैली आयोजित नहीं करने दे रही है। द्वारका में रैली की अनुमति दी गई थी और रैली की तैयारी भी शुरु कर दी थी, लेकिन सुनियोजित षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर दबाव बनाकर द्वारका में होने वाली रैली की अनुमति खारिज करवा दी।

Related Articles

Back to top button