ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

कोरोना पर लोकसभा में चर्चा, सिंधिया ने बताया- हवाई यात्राओं को लेकर क्या है सरकार की योजना

कोरोना महामारी और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के खतरों के बीच लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी जवाब देंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में बताया कि कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) की रोकथाम को लेकर सरकार ने क्या उपाय किए हैं। सिंधिया के मुताबिक, पिछले 6 महीनों में हमारा प्रयास रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उड़ानों को धीरे-धीरे बढ़ाया जाए। Omicron एक झटका है क्योंकि दुनिया भर के सभी देशों को सुरक्षित रहने की जरूरत है। हमारी सरकार ने 11 देशों को जोखिम के रूप में वर्गीकृत किया है। सरकार पहले ही कह चुकी है कि भारत में अब तक Omicron का एक भी केस नहीं आया है।

अमेरिका में वैक्सीन ले चुके शख्स में मिला ओमिक्रोन, UAE समेत 25 देशों में पहुंचा वायरस

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) का खौफ बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि यह वायरस अब 25 देशों में फैल गया है। नए मामले अमेरिका और यूएई में पाए गए हैं। अमेरिका में जिस शख्स में Omicron पाया गया है, उसे वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इस बीच, दक्षिणी अफ्रीकी देशों से भारत लौटे 6 यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि कहीं इनमें Omicron तो नहीं है।

अमेरिका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुधवार को नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन का देश में पहला मामला सामने आया है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉक्टर एंथनी फौसी ने जानकारी देते हुए कहा कि मरीज को पूरी तरह टीका लगाया गया था, वह 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से सैन फ्रांसिस्को लौटा था और 29 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Omicron News Updates: देखिए लिस्ट, अब तक किन देशों में पहुंच चुका यह वायरस

    1. बोत्सवाना – 19 केस
    1. दक्षिण अफ्रीका – 77 केस
    1. नाइजीरिया – 3 केस
    1. यूनाइटेड किंगडम – 22 केस
    1. दक्षिण कोरिया – 5 केस
    1. ऑस्ट्रेलिया – 7 केस
    1. ऑस्ट्रिया – एक मामला
    1. बेल्जियम – एक मामला
    1. ब्राजील – 3 केस
    1. चेक गणराज्य – 1 मामला
    1. फ्रांस – 1 मामला
    1. जर्मनी – 9 केस
    1. हांगकांग – 4 केस
    1. इज़राइल – 4 केस
    1. इटली – 9 केस
    1. जापान – 2 केस
    1. नीदरलैंड्स – 16 केस
    1. नॉर्वे – 2 केस
    1. स्पेन – 2 केस
    1. पुर्तगाल – 13 केस
    1. स्वीडन – 3 केस
    1. कनाडा – 6 केस
    1. डेनमार्क – 4 केस
    1. अमेरिका – 1 केस

  1. यूएई – 1 केस

Related Articles

Back to top button