ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे वाराणसी-लखनऊ शटल से सफर

जौनपुर: वाराणसी से चलकर लखनऊ को जाने वाली वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट शटल ट्रेन में अब साधारण टिकट लेकर भी सफर किया जा सकेगा। पहले इसमे सफर के लिए रिजर्वेशन आवश्यक था।  जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि दस दिसंबर से साधारण टिकट लेकर यात्री वाराणसी-लखनऊ शटल से सफर कर सकेंगे, जिसके लिए 105 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि काउंटर के अलावा आनलाइन भी टिकट लिया जा सकेगा। कोरोना काल के दौरान से बंद चल रही वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन के स्थान पर वाराणसी से चलकर लखनऊ को जाने वाली वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट शटल ट्रेन की शुरुआत 17 नवंबर से की गई है। रेलवे की ओर से इसके लिए तीन स्टापेज निर्धारित किया गया है।

जौनपुर सिटी के अलावा यह ट्रेन सुल्तानपुर व निहालगढ़ भी रुक रही है। लंबे समय से वरुणा एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ट्रेन की शुरुआत के साथ ही मुश्किल कम तो हुई, लेकिन रिजर्वेशन की बाध्यता की वजह से तमाम यात्री ट्रेन से सफर नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई है। इसके अलावा वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में भी अब यात्री अब सामान्य टिकट पर यात्रा कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button