ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए आगरा के पृथ्वी, बिलखती बहन बोलीं- 31 साल बाद ‘रक्षाबंधन’ पर आया था घर

आगरा: तमिलानाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आगरा के निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं। पृथ्वी सिंह उसी हेलीकॉप्टर के पायलट थे, जिसमें सीडीएस रावत, उनकी पत्नी व अन्य लोग सवार थे। इसकी जानकारी शहीद पृथ्वी के पिता ने दी है। बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है।

वहीं शहीद पृथ्‍वी सिंह चौहान के बारे में बताते हुए बड़ी बहन मीना सिंह काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि 31 साल बाद रक्षाबंधन पर बहनों को राखी बांधने के लिए घर आया था। दोपहर में जब हेलीकॉप्‍टर क्रेश होने की खबर आई तो उन्होंने अपने भाई पृथ्‍वी को फोन किया। उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा था। इस पर भाभी कामिनी को संपर्क साधा, कामिनी ने इस दुखद हादसे की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पृथ्‍वी वर्तमान में 42 साल के थे और चार बहनों में सबसे छोटे भाई थे। बड़ी बहन शकुंतला, दूसरी मीना, गीता और नीता है।

पृथ्‍वी ने छठवीं कक्षा में सैनिक स्‍कूल रीवामें दाखिला लिया। वहीं से एनडीए में सलेक्‍ट हो गए थे। 2000 में भारतीय वायुसेना में ज्‍वाइनिंग हुई। वर्तमान में विंग कमांडर थे और कोयम्‍बटूर के पास एयरफोर्स स्‍टेशन पर तैनाती थी। पृथ्‍वी का विवाह सन 2007 में वृंदावन निवासी कामिनी से हुआ था। उनके बेटी आराध्‍या 12 वर्ष और अविराज नौ वर्ष का पुत्र है। विंग कमांडर पृथ्‍वी सिंह चौहान एयरफोर्स ज्‍वाइन करने के बाद पृथ्‍वी की पहली पोस्टिंग हैदराबाद हुई थी। इसके बाद वे गोरखपुर, गुवाहाटी, ऊधमसिंह नगर, जामनगर, अंडमान निकोबार सहित अन्‍य एयरफोर्स स्‍टेशन्‍स पर तैनात रहे। उन्‍हें एक वर्ष की विशेष ट्रेनिंग के लिए सूडान भी भेजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button