ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

शाहजहांपुर में पीएम की जनसभा लेगी यूपी के दो बड़े मंत्रियों का इम्तिहान, यूपी सीएम ने इन्हें साैंपी सफलता की जिम्मेदारी

शाहजाहंपुर। दो घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक बिंदु पर गहनता से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के जनप्रतिधिनियों, पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दीं। कहा कि इसे व्यक्तिगत आयोजन की तरह लें। कार्यक्रम की सफलता के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को जिले की जिम्मेदारी दी। जबकि प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद को बदायूं का प्रभारी बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाए लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बुलाया जाए। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचें। उनसे संपर्क करें। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी पर है।

किसानों को जरूर बुलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की जमीन गई है उन्हें बुलाया जाना जरूरी है। एक्सप्रेस वे बनने से न सिर्फ आवागमन की व्यवस्था बेहतर होगी। बल्कि उनके गांवों का महत्व भी बढ़ेगा। यह चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की पहली रैली है।

पांच दिन चलाएं स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं की नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में अपनी अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाएं। इसे 11 दिसंबर से शुरू कर पांच दिन तक चलाया जाए।

तीन जिलों की सहभागिता अधिक

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहजहांपुर के अलावा बदायूं व हरदोई की सहभागिता रहेगी। इनमें हरदोई की सभी व बदायूं की तीन विधानसभाओं के लोग आएंगे। क्योंकि गंगा एक्सप्रेस वे इन क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। इसके अतिरिक्त शहर से सटी मोहम्मदी विधानसभा से भी लोग आ सकते हैं।

हेलीपैड पर किया स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, मंडलायुक्त आर रमेश, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विधायक रोशन लाल वर्मा, मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, चेतराम, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button