ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

उदयपुर में सीमेंट गोदाम में आग, आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों को कराया खाली सांस लेने में होने लगी परेशानी

उदयपुर। यहां शहर के सवीना क्षेत्र में शनिवार शाम सीमेंट के एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के खाली बैग्स होने से आग के चलते काला-गहरा धुएं फैल गया। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और आसपास के एक दर्जन से अधिक आवासों तत्काल खाली करा लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सवीना क्षेत्र में रेलवे फाटक के समीप श्रीराम स्कूल के पीछे कांतिलाल जैन के सीमेंट गोदाम में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में सीमेंट और प्लास्टिक के खाली बैग भरे हुए थे। सूचना पर नगर निगम की चार दमकलें मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के समय गोदाम पर कोई मौजूद नहीं था। प्लास्टिक के कट्टों से पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। धमाकों की आग के साथ फैले धुएं से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तेज धमाकों की आवाज से लोग पहले से ही सहमे थे। बढ़ती आग को देखते हुए मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के घरों को भी तुरंत खाली करवाया और तत्काल सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। दमकल दल ने आग से गोदाम में दस लाख रुपए से अधिक का नुकसान का आकलन किया है।

Related Articles

Back to top button