ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

वैक्सीन पर अफवाह फैलाने वालों ने चोरी छिपे लगवाई होगी वैक्सीन: CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये रविवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन पर अफवाह फैलाने वालों ने बाद में चोरी छुपे अपने घर में वैक्सीन लगवा ली होगी। योगी ने गरीबों को मुफ्त राशन वितरण अभियान का यहां शुभारंभ करते हुये सपा और अखिलेश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘जब वो लोग सत्ता में थे तब गरीबों को राशन नहीं मिलता था, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल थीं, अपराधियों पर उन्हें दुलार आता था। जब सत्ता हाथ से चली गयी तो वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया।”

उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मोदी सरकार द्वारा शुरु किये गये टीकाकरण अभियान में अखिलेश ने कोरोना के टीके को भाजपा का टीका करार देते हुये इसका बहिष्कार करने की बात कही थी। योगी ने अखिलेश के उस वक्त के बयानों की ओर इशारा करते हुये कहा, ‘‘बहुत सारे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन को लेकर बहुत दुष्प्रचार किया। उन लोगों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को गुमराह करने का काम किया।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे तो इस बात का भी अंदेशा है कि जो लोग वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे थे और उसे लगवा नहीं रहे थे। लेकिन घर के अंदर चोरी छिपे वैक्सीन लगवा ली होगी।”

योगी ने दावा किया कि कोरोना प्रबंधन के मामले में भारत दुनिया में सबसे अच्छा और देश में उत्तर प्रदेश सबसे बेहतर स्थिति में रहा। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में भी कोरोना छू मंतर हो गया। साथ ही उन्होंने आगाह भी करते हुुये कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम सब कोरोना को लेकर लापरवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button