ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

मंत्रों के बीच काल भैरव मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, यूपी के नाम होगी एक और सौगात

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र लगातार अपनी सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और अपने नए रंग-रूप को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। करीब 352 वर्ष बाद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम नया रूप दुनिया के सामने आया है। आज पीएम मोदी इसको जनता को समर्पित करेंगे। इससे पहले आज पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

आज इसके गवाह देश के 150 से अधिक धर्माचार्य, संत-महंत व प्रबुद्धजन बनेंगे। इसके अलावा इसमें आम आदमी और दूसरे नेता भी जुड़ेंगे। भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी आज इसमें शामिल होंगे। इस पल का सभी को इंतजार है। ये करीब 5,27,730 वर्ग फीट में फैला है। जन आस्था के शीर्ष केंद्र के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से पूरे देश को जोडऩे के लिए 51,000 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन तैयार की गई है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व और विजन में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक नया धाम अब दुनिया में काशी को एक नई पहचान देगा। काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पुजारी का कहना है कि पहले ये केवल 2000 मीटर में फैला था और अब ये करीब 50 हजार वर्ग मीटर में फैला है।

Related Articles

Back to top button