ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

जम्‍मू कश्‍मीर होगा केंद्र शासित प्रदेश, अमित शाह धारा 370 हटाने का पेश किया संकल्प

नई दिल्‍ली। Article 370: गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए सोमवार को ऐतिहासिक बदलाव की पेशकश की। उन्‍होंने यहां से धारा 370 हटाने की सिफारिश की।  इस बदलाव को राष्‍ट्रपति की ओर से मंजूरी दे दी गई है। गृह मंत्री के इस जवाब पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। राष्‍ट्रपति की मंजूरी के बाद अनुच्‍छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे। इसमें सिर्फ एक खंड रहेगा। उन्‍होंने जम्‍मू कश्‍मीर के पुनर्गठन का विधेयक पेश किया।  जम्‍मू कश्‍मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश बनेगा।

राज्यसभा में मार्शल बुलाने के आदेश, कार्यवाही स्‍थगित

इस विधेयक पर विरोध दर्शाते हुए पीडीपी सांसदों ने अपने कपड़े फाड़ दिए। वहीं विरोधी दल के सांसद राज्‍यसभा में जमीन पर बैठ गए हैं। राज्‍यसभा अध्‍यक्ष ने सदन में मार्शल बुलाने के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने गृहमंत्री के बयान से पहले ही कश्‍मीर मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में युद्ध जैसे हालात हैं, पूर्व मुख्‍यमंत्रियों को नजरबंद क्‍यों कर दिया गया है। इसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कश्‍मीर पर किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार हूं।‘

LIVE UPDATES

– सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता भी संसद में मौजूद हैं

– गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बयान देने को मजबूर करेंगे। कश्‍मीर में लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है भाजपा इसे 70 साल पीछे ले जाना चाहती है।

– राज्‍य सभा चेयरमैन द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार, आज के लिए सूचीबद्ध कुछ आवश्‍यक विधायी कार्यों के पूरा होने के बाद ही जीरो आवर के मामले उठाए जाएंगे।

– डीएमके सांसद टीआर बालू ने स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया।

– आरएसपी नेता एनके प्रेमचंद्रन और सीपीआइएम नेता एएम आरिफ ने लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है।

– सदन में बयान से पहले गृह मंत्री व गृह सचिव की बैठक

– संसद में सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद बैठक करेंगे। बैठक में कश्‍मीर पर रणनीति बनाई जा सकती है। विपक्ष का राष्‍ट्रपति तक पहुंचने की संभावना है।

– पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के राज्‍य सभा सांसद नजीर अहमद लावे ने कश्‍मीर मामले पर जीरो आवर नोटिस दिया है।
– राष्‍ट्रीय जनता दल सांसद मनोज झा ने राज्‍यसभा में नियम 267 के तहत कार्यवाही निलंबित करने का नोटिस दिया है।

– कश्‍मीर के हालात को लेकर विरोध दर्शाने के लिए पीडीपी के राज्‍यसभा सांसद नजीर अहमद लावे और मीर मोहम्‍मद फयाज हाथों पर काली पट्टी बांधकर संसद पहुंचे।

– सीपीआइ सांसद बिनोय विस्‍वम ने कश्‍मीर मुद्दे पर राज्‍य सभा में नियम 267 के तहत कार्यवाही निरस्‍त करने का नोटिस दिया है।

– एआइएमआइएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव दिया है।

– कश्‍मीर मुद्दे पर राज्‍यसभा में भी कांग्रेस सांसदों गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अंबिका सोनी और भुवनेश्‍वर कालिता ने स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है।

– कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, के सुरेश और मनीष तिवारी ने लोक सभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव का नोटिस दिया है।

बता दें कि सुबह से ही विपक्षी दल कश्मीर मुद्दे को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। तमाम विपक्षी दलों ने राज्यसभा व लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। PDP सांसद संसद में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले कश्मीर मुद्दे पर थोड़ी देर पहले ही पीएम आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर मुद्दे पर दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button