ब्रेकिंग
Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो... Greater Noida Bisrakh Dussehra: जहाँ नहीं जलाया जाता रावण का पुतला, बिसरख गांव में होती है पूजा
खेल

टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फायदा, क्या है रोहित शर्मा और विराट कोहली का हाल

ढाका। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशाने आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं और इसी के साथ ही टीम के अपने साथी स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, एशेज के पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को भी काफी फायदा हुआ है। रोहित शर्मा पांचवें जबकि विराट कोहली छठे स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की रैंकिंग में सुधार जारी है। अब वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अफरीदी ने आस्ट्रेलियाई तेज जोश हेजलवुड और ब्लैक कैप्स के तेज गेंदबाज टिम साउथी को पछाड़ते हुए दो स्थान की बढ़त हासिल की है। अफरीदी के हमवतन हसन अली ने भी शीर्ष-10 में जगह बना ली है।

वहीं, नए आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट के प्रदर्शन के बाद अपनी नंबर एक गेंदबाजी रैंकिंग बरकरार रखी। लाबुशाने पहले एशेज टेस्ट के बाद चौथे स्थान से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस कामयाबी से उन्होंने स्मिथ और विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनको एक-एक स्थान का नुकसान हुआ। गाबा में शतक लगाने वाले हेड ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है, जिससे वह शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

टी-20 में बाबर को नुकसान :

दूसरी तरफ टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी कुछ बड़े बदलाव देखे गए, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शार्ष स्थान गंवा दिया है। बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में रन नहीं बनाए थे। वह इंग्लैंड के डेविड मलान और दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करैम से नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शादाब खान ने पांच स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष-10 में जगह बना ली है। कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में तीन विकेट लेकर नौवां स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button