ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
विदेश

बांग्लादेश में राष्ट्रपति कोविंद ने पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का किया उद्घाटन, बोले- भारत मदद के लिए प्रतिबद्ध

ढाकाः बांग्लादेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  पुनर्निर्मित  ऐतिहासिक रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया। इस मंदिर को बांग्लादेश-भारत की सरकारों व लोगों ने बहाल करने में मदद की जिसे पाकिस्तानी सेना ने ध्वस्त कर दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीयों के दिलों में बांग्लादेश का एक खास स्थान है। हमारा घनिष्ठ संबंध है जो सदियों पुराने रिश्तेदारी, साझा भाषा और संस्कृति पर आधारित है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि बांग्लादेश को मजबूत अर्थव्यवस्था और अधिक समृद्ध बनाने के लिए भारत उसकी मदद करने को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश की अपनी पहली यात्रा के समापन से पहले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारतीयों के दिलों में बांग्लादेश का एक विशेष स्थान है। हमारे दशकों पुरानी नातेदारी, साझा भाषा तथा संस्कृति पर आधारित विशिष्ट रूप से करीबी संबंध हैं। बांग्लादेश के लिए अपने समर्थन को दोहराते हुए कोविंद ने कहा कि भारत ऐसे बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा जो इस देश के मुक्ति आंदोलन से निकले मूल्यों को आत्मसात करता है।

राष्ट्रपति ने कहा, भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बांग्लादेश की यात्रा में उसकी मदद करने, अधिक समृद्ध होने के सफर में आपके साथ भागीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने जुल्म से आजादी पाने के लिए बांग्लादेश के लोगों द्वारा किए कठोर बलिदानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हम विकट बाधाओं के खिलाफ लड़ने में आपके अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मुझे विश्वास है कि 1971 में बहे खून और बलिदान से बना रिश्ता भविष्य में भी हमारे देशों को बांधकर रखेगा।

Related Articles

Back to top button