ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मामलों से ज्यादा कोरोना मरीज हुए ठीक, गई 264 लोगों की जान

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में नए मामलों की अपेक्षा ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटों के भीतर देश में 7,081 नए संक्रमित मामले दर्ज किए हैं। वहीं 7, 469 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही इस दौरान 264 मरीजों की कोरोना से जान गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 83,913 पहुंच गई है, जोकि मार्च 2020 से कम है। वहीं अबतक कुल 3,41,78,940 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अगर मौत के आंकडों की बात करें तो अब तक 4,77,422 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। लगातार वैक्सीन को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन पर ज्यादा से ज्यादा जो दिया है। अब तक देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,37,46,13,252 पहुंच गया है। हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकाबोर में टीकाकरण बेहद चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश 836 द्वीपों में फैला हुआ है। यह उबड़-खाबड़ समुद्र, बेहद घने जंगल, पहाड़ियों और खराब मौसम से अलग होकर उत्तर से दक्षिण तक 800 किमी में फैला। इसके बाद 16 जनवरी 2021 को यहां पर कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया था

वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोरोना टेस्टिंग भी तेजी हो रही है। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, 18 दिसंबर तक कुल 66,41,09,365 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 12,11,977 नमूनों का परीक्षण 18 दिसंबर को किया गया।

Related Articles

Back to top button