ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

कानून से ऊपर कोई नहीं है, उम्र और लिंग से परे जाकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे : दिलबाग सिंह

हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। पर माना जा रहा है कि उन्होंने यह बयान श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी की गिरफ्तारी की हो रही आलोचना के संदर्भ में दिया है।

डीजीपी ने कहा कि आतंकी लॉन्च पैड और शिविर पाकिस्तान में सक्रिय हैं और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और सेना की मदद से इनका इस्तेमाल भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए किया जा रहा है। लेकिन भारतीय सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे

कठुआ जिले में पुलिस शहीद स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के 10वें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि पुलिस, अन्य सुरक्षाबलों के साथ पाकिस्तान के छद्म युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी तरह की सख्त कदम उठाएगी

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानके छद्म युद्ध और उसके आतंकवादी समूहों से और कड़ाई से निपटा जाएगा। आतंकवादियों के खिलाफ दिन-रात अभियान चलाए जा रहे हैं और हम उन सभी तत्वों के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए हैं जो शांति और विकास के खिलाफ हैं। हम उन्हें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।”

श्रीनगर के हरवान इलाके में रविवार को मुठभेड़ सहित हाल में अलग-अलग मुठभेड़ों में कई पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने का संदर्भ देते हुए सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना है।”

Related Articles

Back to top button