ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

पीएम मोदी यूपी की 16 लाख महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, ट्रांसफर करेंगे 1,000 करोड़ रुपये

नई दिल्ल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी प्रयागराज का दौरा करेंगे। मोदी आज यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इससे एसएचजी की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी

परेड मैदान में होगा कार्यक्रम

मोदी प्रयागराज के परेड मैदान में एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। दोपहर करीब 1 बजे मोदी लगभग दो लाख महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी भी इस कार्यक्रम के मंच से महिला लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार, यह कार्यक्रम पीएम मोदी के विजन के तौर पर जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है

पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपये मानदेय भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा मोदी ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

बीते महीने 6 बार यूपी दौरा कर चुके हैं मोदी

बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा, भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी कोशिशें कर रही हैं। पीएम मोदी बीते महीने 6 बार यूपी का दौरा कर चुके हैं। मोदी ने गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, झांसी, ग्रेटर नोएडा और बलरामपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन किया था। इसके अलावा मोदी लखनऊ में पुलिस डीजीपी की कान्फ्रेंस में भी शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button