ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
टेक्नोलॉजी

Google Pay यूजर्स दें ध्यान, आ गया नया बिल्स स्पिलट फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्ली। गूगल पे (Google Pay) यूजर्स के लिए जरूरी सूचना है। दरअसल कंपनी ने बिल्स स्पिलिट फीचर को रोलआउट कर दिया है, जिसका इंतजार गूगल पे यूजर्स को काफी लंबे वक्त से था। इस फीचर का ऐलान पिछले माह Google For India इवेंट में किया गया था, जिसे फाइनली भारत में रोलआउट कर दिया गया है। गूगल पे यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से Google Pay ऐप को अपडेट करने के बाद बिल्स स्पिलट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

यह फीचर Group Payment की तरह काम करता है। इसमें यूजर्स को एक साथ कई लोगों को पैसे ट्रांसफर करने में मदद मिलती है। मान लीजिए आप चार दोस्त किसी रेस्टोरेंट में खाने गए हैं, और कुल बजट 1260 रुपये आया है। ऐसे में गूगल बिल्स स्पिलट फीचर आपको 1260 रुपये को आपस में बांटने की सुविधा देगा। इसके लिए आपको पेमेंट आप्शन में जाकर 1260 रुपये दर्ज करने होंगे। इसके बाद चार लोगों के नाम सेलेक्ट करने होंगे। इसके बाद हर व्यक्ति के हिस्से में 315 रुपये का बिल आ जाएगा।

jagran

कैसे करें इस्तेमाल

  1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल पे ऐप ओपन करें।
  2. इसके बाद “New Payment” बटन पर टैप करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। जहां टॉप में सर्च बार ऑप्शन और बॉटम में New Group ऑप्शन होगा।
  4. जिस पर आपको क्लिक करना होगा। और इसके अपना नाम और दोस्तों के नाम को दर्ज करना होगा।इसके बाद नेक्स्ट बटन प्रेस करना होगा।
  5. इसके बाद आपको ग्रुप नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद Create बटन पर क्लिक करना होगा।
  6. फिर इस ग्रुप के जरिए अपने दोस्तों के साथ स्पिलट बिल का भुगतान कर सकते हैं।
  7. ग्रुप बनने के बाद आपको Split an expense” बटन पर क्लिक करना होगा।
  8. इसके बाद गूगल आपके अमाउंट को स्पिलट कर देगा। साथ ही आपने कितना पैसा खर्च किया है, यह डिस्प्ले करेगा।
  9. फिर आपको “Send request” बटन पर टैप करना होगा।

Related Articles

Back to top button