ब्रेकिंग
Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने म... CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुर... MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कने... Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ...
देश

पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा- बिना वक्‍त गंवाएं देश के विकास में दें अपना योगदान

नइ दिल्‍ली। पीएम मोदी आज मन की बात की 84वीं कड़ी में देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। ये इस वर्ष मन की बात की आखिरी कड़ी है। मन की बात में उन्‍होंने ग्रुप कैप्‍टर वरुण सिंह का जिक्र किया। उनका निधन इसी माह कन्‍नूर में हुए हेलीकाप्‍टर हादसे के बाद अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच चली जंग के बाद हो गया था। इसी हादसे में देश ने पहले सीडीसी जनरल बिपिन रावत को खोया था। अपने संबोधन में उन्‍होंने वरुण सिंह के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्‍होंने अपनी कमजोरी और नाकामी का जिक्र करते हुए आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने और हार न मानने का जिक्र किया था।

विदेशी छात्रों ने गाया वंदे मातरम

पीएम मोदी ने इस मौके पर क्रिस के एक इंडियन स्‍कूल में पढ़ने वाले विदेशी छात्राओं द्वारा गाए गए वंदे मातरम का वीडियो भी दिखाया। उन्‍होंने कहा कि ये वीडियो देशवासियों को एक सुकून भी देता है। इसे सुनकर देखकर सभी को खुशी का अनुभव होता है। इस दौरान उन्‍होंने नीलेश का भी जिक्र किया जिन्‍होंने लखनऊ में हुए ड्रोन शो की प्रशंसा की थी।

दो लाख पुस्‍तकों वाली लाइब्रेरी

उन्‍होंंने तेलंगाना के डाक्‍टर विठलाचारी का भी जिक्र किया। उन्‍होंने बड़ी लाइब्रेरी खोली। ये उनका बचपन का सपना था। आज इस लाइब्रेरी में दो लाख पुस्‍तक मौजूद हैं। उन्‍होंने अपनी सारी जमापूंजी इस लाइब्रेरी में लगा दी है। प्रधानमंत्री ने अपने इस संबोधन में बुक रीडिंग पर दिया। उन्‍होंने देशवासियों से अपील की कि वो अपनी पांच किताबों के बारे में उन्‍हें बताएं।

महाभारत से जुड़ा कोर्स

पौड़ी के चेलूसूण में महाभारत से रूबरू कराने के लिए कोर्स शुरू। इसको अच्‍छा रेस्‍पांस मिल रहा है। आज दुनिया भारत को जानना चाहती है। इस दौरान उन्‍होंने सर्गी के एक व्‍यक्ति डाक्‍टर निकीज का जिक्र किया जिन्‍होंने सर्गी लैंग्‍वेज से संस्‍कृत भाषा की डिक्‍शनरी की है। उन्‍होंने 70 वर्ष की आयु के बाद संस्‍कृत सीखी। इस दौरान उन्‍होंने मंगोलियन स्‍कोलर का भी जिक्र किया।

प्राचील कला को संजोने का काम

गोवा के सागरमूले का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि एक छोटी सी कोशिश भी काफी अहम होती है। सागरमूले ने गोवा की प्राचील कला को संजोने का काम किया है। इस कला को लाल मिट्टी से बनाया जाता था। अरुणाचल में साल भर से एयरगन सरेंडर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे यहां पर पक्षियों का शिकार बंद किया जा सके। अरुणाचल प्रदेश में 500 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां रहती हैं जिनमें कुछ दुर्लभ भी हैं। इस अभियान के जरिए अब तक 1600 से अधिक एयरगन सरेंडर की जा चुकी हैं।

सफाई अभियान का जिक्र

एनसीसी कैडेट का सफाई अभियान का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि इसमें सैकड़ों कैडेट लगे हैं जो कचरे का न सिर्फ हटाते हैं बल्कि उसका रीसाइकिल करते हैं। इस दौरान उन्‍होंने कुछ युवाओं द्वारा शुरू किए गए स्‍टार्टअप प्रोग्राम साफवाटर का भी जिक्र किया गया। उन्‍होंने कहा कि जबसे देश में डिजिटाइजेशन हुआ है तब से जंकयार्ड खत्‍म होते जा रहे हैं। इनका उपयोग दूसरी सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। अंत में उन्‍होंने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

2014 में पहली बार शुरू हुई थी मन की बात

बता दें कि 3 अक्‍टूबर 2014 को पहली बार आल इंडिया रेडियो से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था। तब से लेकर आज तक हर माह प्रधानमंत्री इस संबोधन के जरिए देशवासियों से उनके विचार जानते हैं और अपनी बात सभी के सामने रखते आए हैं। मन की बात के जरिए पीएम मोदी उन लोगों को देशवासियों के सामने लाते रहे हैं जो अब तक पर्दे के पीछे अंजान बने रहे हैं। आज भी पीएम मोदी ने ऐसा ही किया।

महामारी के समय में संबोधन

आज उनका ये संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश और विश्‍व एक बार फिर से कोरोना महामारी और उसके नए खतरे ओमिक्रोन वैरिएंट से दहशत में है। ब्रिटेन, फ्रांस में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तो वहीं अमेरिका में दो लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिसंबर 2019 में जिस महमारी की शुरुआत चीन के वुहान से शुरू हुई थी उससे आज भी दुनिया लड़ती दिखाई दे रही है

सचेत और सावधान रहने की अपील

पीएम मोदी अपने हर संबोधन में देशवासियों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत रहने की अपील करते आए हैं। शनिवार को भी उन्‍होंने देश के नाम जो अपना संबोधन दिया था उसमें भी उन्‍होंने देशवासियों से मास्‍क का उपयोग करने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने की अपील की थी। इस बार भी मन की बात में उन्‍होंने इस अपील को दोहराया।

Related Articles

Back to top button