ब्रेकिंग
दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से...
विदेश

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया के रक्षा प्रमुखों की त्रिपक्षीय वार्ता प्रस्तावित

टोक्यो: अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुखों के बीच जनवरी में त्रिपक्षीय वार्ता संभावित है। खबर है कि इस बैठक का आयोजन हवाई, अमेरिका में किया जाएगा। दक्षिण चीनी सागर क्षेत्र और बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल में लगातार हो रहे उल्लंघनों के कारण चीन और उत्तर कोरिया के साथ तनाव की स्थिति बरकरार है। ऐसे में तीनों देशों के सेना प्रमुखों की बैठक कई मायनों में अहम हो सकती है।

कोरोना के कारण बैठक प्रभावित

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक में जापान के रक्षा मंत्री किशी नोबुओ, अमेरिकी रक्षा सचिव लायड आस्टिन और दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री सुह वूक भी शामिल हो सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि, तीनों नेताओं के बीच उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण और दक्षिण चीनी सागर में चीन के बढ़ते प्रभुत्व को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि अभी यह तय होना शेष है कि, ये बैठक व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके होगी या फिर वर्चुअल रूप से होगी। क्योंकि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। ऐसे में सावधानी को ही बचाव माना जा रहा है।

सियोल में हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, जापान और अमेरिका सात जनवरी को वाशिंगटन में अपने विदेश और रक्षा प्रमुखों की बैठक आयोजित करने का मन बना रहा था। लेकिन ओमिक्रोन वैरिएंट संक्रमण को देखते हुए अब यह द्विपक्षीय वार्त वर्चुअली होने की ही संभावना है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर आस्टिन और सुह के बीच सियोल में इसी महीने मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों देशों ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के बीच त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया था। आपको बतादें, चीन अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button