ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मध्यप्रदेश

उज्‍जैन में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने नशे में पुलिसकर्मियों से की मारपीट, वर्दी फाड़ी

उज्जैन। रात्रि गश्त के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं की कार रोकने पर 4 लोगों ने मिलकर माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस कंट्रोल रूम को वायरलेस पर कॉल कर जब पुलिस बल को बुलाया गया तो दो नेता स्कॉर्पियो गाड़ी से भाग निकले। जिन्हें पुलिस ने कॉसमॉस मॉल के समीप रोका तो वहां भी दो नेताओं ने एक एएसआइ के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। वहीं 2 नेता दूसरी कार से भागे जिन्‍हें नीलगंगा पुलिस ने हरी फाटक पुल पर रोक लिया

पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं। एक आरोपित जीवाजीगंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर का पुत्र है तथा वह युवा मोर्चा से भी जुड़ा है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई प्रेम मालवीय गश्त अधिकारी के रूप में चेकिंग कर रहे थे। दशहरा मैदान स्थित सुराना होटल के समीप आस्था गार्डन के बाहर एक काले रंग की कार में कुछ युवक बैठे हुए थे। इस पर प्रेम मालवीय और सेक्टर गश्त अधिकारी एसआइ महेंद्र मकाश्रे ने उन्हें रोका और जांच की तो चारों ने शराब पी रखी थी।

इसी दौरान चारों ने खुद को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा होना बताया तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर एसआई प्रेम मालवीय ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो जीवाजी गंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रमोद भदोरिया के पुत्र व युवा मोर्चा से जुड़े हुए रवि भदोरिया ने एसआई प्रेम मालवीय के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जिस पर एसआई महेंद्र मकाश्रे ने वायरलेस सेट पर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर और पुलिस बल बुलाया तो रवि भदोरिया और उसके साथ एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी तथा दो अन्य युवक कार से भाग निकले।

मॉल के बाहर रोका तो फिर एएसआई को पीटा

नानाखेड़ा स्थित कॉसमॉस मॉल के समीप नानाखेड़ा थाने के एएसआई सतीश नाथ ने स्कॉर्पियो रोकी तो रवि भदौरिया और उसके साथी नरेंद्र सूर्यवंशी ने एएसआई नाथ के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी।

हरी फाटक पुल पर पकड़ाई कार

वहीं नीलगंगा पुलिस ने हरी फाटक पुल पर कार को रोक कर दो युवकों को पकड़ लिया। माधव नगर पुलिस में एसआई प्रेम मालवीय की शिकायत पर रवि भदोरिया पुत्र प्रमोद भदोरिया निवासी आनंद नगर नानाखेड़ा, नरेंद्र पुत्र श्याम सूर्यवंशी निवासी कंचनपुरा, अजय राठौर तथा मोनू कुमरावत के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहींं नानाखेड़ा पुलिस ने रवि भदौरिया तथा नरेंद्र सूर्यवंशी के खिलाफ एसआई सतीश नाथ की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आस्था गार्डन संचालक पर भी दर्ज किया मामला माधवनगर पुलिस ने बताया कि चारों भाजपा युवा मोर्चा नेता सुराना होटल के समीप आस्था गार्डन में शराब पी रहे थे। इस पर गार्डन संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button