ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

भागलपुर में बेखौफ अपराधी, रात को ड्यूटी पर तैनात गेटमैन की गोली मारकर हत्या

भागलपुरः बिहार में अपराध चरम पर है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक गेटमैन की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना मध्य पूर्व रेलवे के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया स्टेशन के पास की है। रेल पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नवगछिया स्टेशन के गेट संख्या-दस पर शुक्रवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात गेटमैन मुकेश कुमार (32) के पास तीन-चार अपराधी आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर हालत में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतक गेटमैन जिले के सबौर क्षेत्र के आरी टोला का रहने वाला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों के बयान पर रेल पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button