ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
मध्यप्रदेश

कठिन अनुशासन और डाइट चार्ट के जरिए 13 वर्ष के यशवर्धन चौहान बने रन मशीन

इंदौर। मात्र 13 साल की उम्र में रनों का अंबार लगाने वाले चंबल के यशवर्धन चौहान की सफलता की चर्चा देशभर में है। मगर यह सफलता तश्तरी में परोसकर नहीं मिली। खुद यशवर्धन और उनके कोच इसके लिए सिर्फ अभ्यास ही नहीं, खानपान और व्यायाम पर भी खास ध्यान देते हैं। अब यशवर्धन की सफलता के बाद मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) भी जूनियर क्रिकेट के प्रति और भी ज्यादा सजग हो गया है। यशवर्धन के प्रदर्शन से चंबल की टीम ने एडब्ल्यू कनमड़ीकर ट्राफी के मुकाबले में इंदौर को पराजित कर फाइनल में कदम रखा। यशवर्धन ने बताया कि मैं बल्लेबाजी की तकनीक के साथ अपनी फिटनेस और डाइट पर पूरा ध्यान देता हूं। मेरे कोच नावेद खान और लवकेश चौधरी ने डाइट चार्ट बनाया है।

पौष्टिक चीजें ज्यादा खाता हूं, जिनमें प्रोटीन हो। सुबह मम्मी स्प्राउट्स टिफिन में रखकर देती हैं। हल्के अभ्यास के बाद यही नाश्ता होता है। इसके बाद दिन में आधा लीटर दूध, केले, अंडे आदि भी खाता हूं। शारीरिक व्यायाम करने के बाद डाइट लेता हूं क्योंकि तब शरीर को ऊर्जा की ज्यादा जरूरत होती है। मेरे भोजन में सोयाबीन और दाल की मात्रा ज्यादा होती है। चंबल के कोच नावेद बताते हैं, खिलाड़ियों के लिए फिटनेस महत्वपूर्ण है। बल्लेबाजी करते समय शरीर में ऊर्जा भी होना चाहिए। इसलिए हमने डाइट चार्ट बनाया है। यशवर्धन अनुशासित है। वह डाइट चार्ट का पूरा पालन करता है।

चंबल ने इंदौर को पारी और 318 रन से हराया

चंबल की टीम ने इंदौर में खेले गए मैच में मेजबान टीम को पारी और 318 रनों से हराया। सोमवार को मैच के आखिरी दिन फालोआन खेलते हुए इंदौर की पारी 105 रनों पर सिमटी। चंबल के पहली पारी में 599 रनों के जवाब में इंदौर की पहली पारी 177 रनों पर सिमटी थी।

रनों की भूख ने प्रभावित किया

मध्य प्रदेश के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि यशवर्धन में रनों की जो भूख है, वह प्रभावित करती है। वह दिनभर मैदान पर खड़ा रहता है, लगातार गेंदों का सामना करता है। वह अपनी उम्र के सभी बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। मप्र के अन्य खिलाड़ी भी हमारे लिए प्राथमिकता में हैं। 13 साल के बच्चों के लिए बोर्ड के टूर्नामेंट नहीं होते। अभी जो टूर्नामेंट चल रहा है, उसके बाद अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। वहां हम यशवर्धन सहित अन्य खिलाड़ियों का हुनर निखारने के प्रयास करेंगे।

एमपीसीए की अकादमी में तराशे जाएंगे खिलाड़ी

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सचिव संजीव राव ने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हम एमपीसीए की अकादमी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विशेष ट्रेनिंग देते हैं। यहां खिलाड़ियों के रहने, भोजन और कोचिंग की विशेष व्यवस्था होती है। अकादमी के लिए चयनकर्ता खिलाड़ियों को चुनते हैं। इसके बाद इनकी तकनीक में सुधार किया जाता है। यशवर्धन बहुत प्रतिभाशाली है। अभी टूर्नामेंट चल रहे हैं, इसके बाद चयन करेंगे।

Related Articles

Back to top button