ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

रीवा में यात्री बस से टकराया डंपर, लगी आग, कई यात्री घायल

रीवा। जिले के थाना अतरैला व पनवार के बॉर्डर के समीप शिवपुर चौराहा के पास बस एवं डंपर के बीच सीधी भिड़ंत हो जाने से बस एवं डंपर में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वह घायलों को जवा भेजा गया। मंगलवार पनवार के निकट रीवा से बगरिहा आ रही बस क्रमांक एमपी17पी1072 अतरैला थाना रीवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का फिटनेस तत्काल प्रभाव से रीवा आरटीओ के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। तथा बस का परमिट भी निलंबित किया गया है।

क्या थी घटना : महाकाल ट्रैवल्स की बस रीवा से बरगढ़ की ओर जा रही थी। दूसरी तरफ बालू से लदा हाईवा डंपर चौखंडी तरफ आ रहा था दोपहर 12:15 बजे ट्रक एवं डंपर के बीच सीधी भिड़ंत होने पर भीषण हादसा हो गया। डंपर और बस में आग लग गई स्थानीय लोगों के द्वारा बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई है दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद पुलिस अफसर सहित तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।

तीन दमकल ने आग पर पाया काबू : बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों द्वारा मौके पर दमकल को बुलाया गया था जिसके बाद आसपास के तीन दमकल मौके पर पहुंचे थे। तकरीबन 2 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी समर सिंह परिहार ने बताया कि आग लगने से ट्रक का अगला हिस्सा हुआ बस के सामने की सीट जलकर खाक हुई है जबकि कोई भी यात्री आग से झुलसा नहीं है। 11 की संख्या में यात्री घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाब भेजा गया था जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

ट्रक और डंपर की सीधी भिड़ंत हो जाने के कारण दोनों में आग लग गई थी! उक्त दुर्घटना में तकरीबन 12 यात्री घायल हुए हैं! जिन्हें सामान्य चोट आई थी प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

– समरजीत सिंह परिहार, एसडीओपी, त्योंथर

Related Articles

Back to top button