ब्रेकिंग
फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी! WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत? उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या... फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश...
मध्यप्रदेश

एक और कालीचरण! अब MP के इस प्रसिद्ध कथावाचक ने महात्मा गांधी पर की गलत टिप्पणी

नरसिंहपुर: कालीचरण के बाद अब मध्य प्रदेश में कथावाचक तरुण मुरारी ने महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नरसिंहपुर में कथा वाचन में उन्होंने गांधी को देशद्रोही बताया। उन्होंने कहा कि करमचंद गांधी ने राष्ट्र के दो टुकड़े किए हैं। वह न तो महात्मा हैं और न राष्ट्रपिता। मामला गर्माने के बाद उन पर कांग्रेस ने SP से शिकायत की। जांच के बाद स्टेशन थाने में कथावाचक पर केस किया गया है। इसके बाद मुरारी ने माफी मांग ली।

राष्ट्रपिता को बताया देशद्रोही
कथावाचक नरसिंहपुर में छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे थे।  इस दौरान उन्होंने कहा कहा- पहला तो यह असत्य बोला जा रहा है – महात्मा। वो कोई महात्मा नहीं है। दूसरा असत्य बोला जा रहा है- राष्ट्रपिता। वो राष्ट्रपिता नहीं है। इस विषय में RTI (सूचना का अधिकार) से जानकारी ली जा सकती है। इस राष्ट्र को दो नेशन की थ्योरी देने वाला कोई व्यक्ति है तो वो है करमचंद गांधी है, जिसने इस भारत के दो टुकड़े किए। जो राष्ट्र के दो टुकड़े करे, वो पिता कैसे। हम इसका घोर विरोध करते हैं। यह व्यक्ति न तो महात्मा है, न राष्ट्रपिता है। मेरी नजर में देशद्रोही है।

FIR दर्ज होते ही बैकफुट पर आए संत, मांगी माफी
तरुण मुरारी का वीडियो वायरल होते ही विरोध शुरु हो गया। उन पर कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। केस दर्ज होते ही तरुण मुरारी बैकफुट पर आ गए और उन्होंने माफी मांग ली। कथावाचक ने कहा कि मुझे यह नहीं बोलना चाहिए था। राष्ट्रपिता का अपमान करना मकसद नहीं था। उनके बारे में तो पूरा देश जानता है।

छात्र से अप्राकृतिक कृत्य का लग चुका है आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले तरुण मुरारी पर एक युवक से आप्राकृतिक कृत्य का आरोप लग चुका है। उस पर 6 मार्च 2017 में राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाने में 12वीं के छात्र ने मामला दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button