Breaking
महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप

वन रेंजर की पत्नी की मौत…रेंजर की हालत गंभीर, लखनऊ में चल रहा इलाज, खाना खाने के बाद बिगड़ी थी दोनों की तबीयत

श्रावस्ती के ककरदरी रेंज में तैनात एक वन रेंजर और उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला भिंनगा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने रेंजर की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में वन रेंजर को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने रेंजर की पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भिंनगा डीएफओ कैंप कार्यालय में रेंजर का आवास है। इसमें वह कई सालों से रह रहे हैं। वन रेंजर भाष्कर पांडेय के साथ उनकी पत्नी और एक नौकर और नौकरानी रह रहे थे, जो घर का कामकाज करते थे। रात में रेंजर पति-पत्नी भोजन करने के बाद दूध पीकर सो गए। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर पति-पत्नी को जिला अस्पताल भिंनगा पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने रेंजर पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत काफी नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस हर एंगल से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इसी के साथ नौकर के भी पैर में कुछ तकलीफ हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |     सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें