ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पटना से जाते समय धू-धू कर जलने लगी इनोवा कार, गाड़ी से कूदकर मालिक समेत चार ने बचाई जान

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोबरी पुल के समीप बेनार-सकसोरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक कार आग का गोला बन कर स्‍वाहा हो गई। हालांकि संयोग था कि कार सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ। दरअसल चलती इनोवा कार में आग (Fire in Innova Car) लग गई। इनोवा चालक समेत सवार अन्य चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। घटना में कार पूरी कर तरह जल गई। इस घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

सर्विसिंग करा जमुई लौटते समय हुआ हादसा 

बताया जाता है कि कार मालिक सिकंदर कुमार वाजपेयी गाड़ी की सर्विसिंग कराकर पटना से लौट रहे थे। उन्हें जमुई अपने घर जाना था। कार पूरी रफ्तार में चला रहे थे। इसी दौरान स्पार्क हुआ। इसके बाद इंजन से तेजी से धुआं निकलने लगा। उन्हें जब तक इसका अहसास हुआ कार में आग लग गई। इसके बाद आनन फनन में कार सवार वाजपेयी व तीन अन्‍य कार से कूदे। ये लेाग निकले कि कार में तेजी से आग फैल गई।

बेबस हो देखते रहे जलती कार 

सभी लोग बेबस देखते रह गए। आसपास कोई बस्ती या गांव नहीं होने से कोई आग बुझाने भी नहीं पहुंचा। कुछ ही देर में सबकुछ जल गया। बस ढांचा बच गया। इस संबंध में  बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि कार के मालिक सिकंदर कुमार ने आवेदन दिया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई है। कार सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं। केस दर्ज किया गया है। कार की हालत देख लोगों का कहना था कि संयोग था कि कार सवार लेाग सुरक्ष‍ित बच गए। वरना जैसी घटना हुई थी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता। हालांकि ऐसी लग्‍जरी गाड़ी में शार्ट सर्किट होने पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button