ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

बक्‍सर के बैंककर्मी की भोजपुर में हत्‍या, एक साल पहले ही हुई थी शादी; भागलपुर में पदस्‍थापित है पत्‍नी

आरा। भोजपुर जिले में हथियार बंद अपराधियों ने बाइक सवार एक बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना तरारी थाना अन्तर्गत पीरो-सेदहां नहर पथ पर नोनार कटहवा पुल के समीप हुई। बैंककर्मी का शव मंगलवार को ही मिला था, लेकिन पुलिस शुरू में इसे सड़क हादसा मान रही थी। मंगलवार की रात में पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसकी हत्‍या की गई है। मृतक के सिर से गोली (बुलेट का हिस्‍सा) मिली है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना में मौत बता रही थी। हालांकि, बाइक की चाबी शव से करीब 20 फीट दूरी पर मिली थी। मृतक 26 वर्षीय विजय प्रसाद बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना के पोखराहां गांव निवासी भोला प्रसाद के पुत्र थे। वर्तमान में भोजपुर जिले के पीरो बंधन बैंक में कार्यरत थे।

बिहार पुलिस में कार्यरत है पत्‍नी

वर्तमान में मृत बैंक कर्मी का परिवार बक्सर जिले के रघुनाथपुर वार्ड नंबर एक में स्थित रेलवे फाटक के पास मकान बनाकर 10 वर्षों से रहता है। मृतक के पास से बैग व लैपटॉप गायब बताया जा रहा है, हालांकि नकदी उसके पास ही मिली है। शुरुआती जांच में लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारने व पुरानी रंजिश से घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के सिर, ललाट व चेहरे के भाग में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। बाइक की स्थिति सामान्य थी। मृतक की पत्नी बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है।  इधर, पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से गोली का पिलेट मिलने की पुष्टि की है। उनके अनुसार शुरूआती जांच में दुर्घटना प्रतीत हो रहा था। शुरुआत में गोली के जख्म का कोई निशान नहीं मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान इसका खुलासा हुआ है।

गोली मारे जाने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

पीरो के बंधन बैंक में आरओ के पद पदस्थापित विजय प्रसाद रोज की तरह मंगलवार को कैश कलेक्शन  करने के लिए तरारी की ओर निकले थे। पास में बैग व लैपटॉप भी था।  इस दौरान अपराह्न करीब दो बजे के आसपास पीरो-संदेहा पथ पर नोनार कटहवा पुल के समीप खून से लथपथ हालत में शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। यह भी सूचना दी गई कि गोली लगा प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने ही महकमे में खलबली मच गई थी। तरारी थाना पुलिस के अलावा पीरो डीएसपी तक वहां पहुंच गए थे। पास से मिले पहचान पत्र से मृतक की शिनाख्त हो सकी। बाद में सूचना मिलने पर पीरो के साथी बैंककर्मी भी वहां पहुंच गए। काफी देर गोली के जख्म को खोजा गया, लेकिन नहीं मिला। घटनास्थल पर छानबीन के बाद पुलिस हादसे में मौत होना बता रही थी, जबकि स्वजन हत्या की आशंका जता रहे थे।

13 महीना पहले हुई थी शादी

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना के पोखराहां गांव निवासी विजय प्रसाद करीब 11 महीने से पीरो में कार्यरत थे। उनकी शादी 13 दिसंबर 2020 को बिहिया के बेलवनिया निवासी प्रीति कुमारी से हुई थी। पत्नी बिहार पुलिस में भागलपुर में पदस्थापित हैं। पत्नी गर्भवती बतायी जा रही है।

परिवार के कहने पर कराया एक्‍सरे

इधर, रात में जब शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो स्वजनों ने डाक्टर से गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई। इसके बाद मृतक का रात में ही एक्सरे कराया गया। एक्सरे के दौरान गोली का पिलेट नजर आया। इधर, मृतक के चचेरे भाई  भरत का कहना था कि बाइक की स्थिति व  शव की स्थिति को देख ने से नहीं लगता था कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। इसलिए, डाक्टर को इसकी जानकारी दी गई।

सड़क से  दूर हटकर बाइक की चाबी मिलने से गहराया था शक

मृत्क के पास से 45 हजार  रुपये नकद, दो मोबाइल , पैन कार्ड, आधार कार्ड, डीएल पर्स पैन सहित कई अन्य कागजात  मिले।  बाइक की  चाबी सड़क से करीब 20 फीट दूर हटकर बरामद होने से अनहोनी की आशंका को बल मिला था। यह भी संभावना जताई जा रही कि बैंक कर्मी के पास बैग था। अपराधी सोचे होंगे कि बैग में ही कलेक्शन का पैसा होगा, जिसे छीन लिए। हालांकि बैग में सिर्फ लैपटॉप था। कलेक्शन का पैसा दूसरी जगह था।

Related Articles

Back to top button