ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

दिल्‍ली में कोरोना ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार, आज आ सकते हैं 14000 नए मामले, जैन बोले- ओमिक्रॉन से शहर में एक भी मौत नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 14 हजार से अधिक नए मामले आ सकते हैं। जैन ने पत्रकारों से कहा कि अस्पतालों में बिस्तर (बेड) की उपलब्धता को लेकर अभी दिल्ली की स्थिति ठीक है। अभी लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में दैनिक मामले इसलिए अधिक आ रहे हैं, क्योंकि शहर में बड़ी संख्या में कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बड़ी संख्या में जांच कर रहे हैं। अगर हम ऐसा ना करें, तो दैनिक मामले 500 से 1000 हो जाएं। कई राज्य जांच नहीं करते और कहते हैं कि उनके यहां संक्रमण के मामले नहीं हैं। हम इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरत रहे हैं।” जैन ने कहा, ‘‘ देश में हम सबसे अधिक जांच कर रहे हैं।” मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली में कुछ स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन संख्या चिंताजनक नहीं है। दिल्ली में लॉकडाउन लगाने के सवाल पर जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही रात्रिकालीन कर्फ्यू और सप्ताहांत कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए हैं, जो फिलहाल काफी हैं। अभी लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button