ब्रेकिंग
महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर... दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का घेराव: 3000 शिक्षक भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद न हो... जशपुर में महिला व नाबालिग से अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कुनकुरी और तपकरा से 2 आरोपी गिरफ्तार, भेज... दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त...
देश

पूर्णिया में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े रिटायर्ड दारोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या

पूर्णियाः बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले का है, जहां अपराधियों ने गुरूवार को सेवानिवृत दारोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना पूर्णिया जिले के के.हाट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सेवानिृवत दारोगा सतीश झा का पुत्र नीरज कुमार बाइक से जा रहा था तभी गिरजा चौक पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मृतक के.हाट थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म रोड में रहता था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button