ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ... छतरपुर में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: फर्जी पहचान-पत्र बनाकर कराई रजिस्ट्री, तत्कालीन सरपंच व सच... सीधी में आबकारी टीम का अजब कारनामा: ग्रामीणों के विरोध पर बोले— 'जब उमा भारती नहीं रोक सकीं शराब तो ... MP के 'दशरथ मांझी': पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं भोपाल में ब्लिंकिट से बुक करें 10 किलो का LPG सिलेंडर, 4 घंटे में होगी होम डिलीवरी; जानें रेट्स और न... दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र: '8 अहम मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी ...
देश

पटना में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में दोगुना वृद्धि के साथ 1015 हुए संक्रमण के मामले

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। जिले में महज चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले दोगुना वृद्धि के साथ 1015 हो गए जबकि पूरे राज्य में कुल 1659 नए संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में एक लाख 64 हजार 408 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 1659 पॉजिटिव की पहचान हुई है। इस दौरान पटना में कोरोना के सबसे अधिक 1015 नए मामले सामने आए हैं, जो इसके पिछले एक दिन पहले के 565 पॉजिटिव के मुकाबले लगभग दोगुना अधिक है।

इसके बाद गया में 168, मुजफ्फरपुर में 59, जहानाबाद में 45, नालंदा में 38, बेगूसराय में 32, दरभंगा में 23, वैशाली में 20, मुंगेर और समस्तीपुर में 18-18, भागलपुर में 16, पश्चिम चंपारण में 15, औरंगाबाद और रोहतास में 14-14, भोजपुर में 12, कटिहार में 11, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और सारण में 10-10, अररिया, खगड़िया और नवादा में नौ-नौ, जमुई, नवादा और सीतामढ़ी में आठ-आठ, गोपालगंज, मधुबनी और सीवान में पांच-पांच, अरवल, बांका, बक्सर, पूर्णिया और सुपौल में चार-चार, शेखपुरा में तीन, सहरसा में दो तथा लखीसराय में एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इस दौरान बिहार के बाहर के 19 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 184 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.84 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3697 हो गई है।

Related Articles

Back to top button