ब्रेकिंग
धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र
मनोरंजन

Mermaid look में सनी लियोनी का खूबसूरत अंदाज फैंस को बना रहा है अपना दीवाना

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोनी का हर अंदाज और उनकी हॉटनेस फैंस के दिलो में अपनी अलग ही जगह बनाए हुए है। आए दिन सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो के चलते छाई रहती हैं। सनी लियोनी का हॉट अंदाज हर तरफ तहलका मचा देता है।

इन दिनों सनी लियोनी अपनी मर्मेड लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। जी हां, नए फोटो में सनी मर्मेड यानी जलपरी के लुक में कहर ढा रही हैं। सनी की यह मर्मेड लुक की तस्वीरें उनके नए फोटोशूट की हैं। फोटो में सनी के बैकग्राउंड में खूबसूरत वादियां, पहाड़ और वॉटरफॉल नजर आ रहे हैं। सनी ने अपने सिजलिंग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया,  “Love being a mermaid!!”, फोटो में सनी शिमरी ऑरेंज ब्रालेट के साथ कॉपर कलर का मर्मेड टेल स्टाइल कॉस्ट्यूम पहने हुए दिखाई दे रही हैं। बालों को सनी ने मिडिल पार्टेड के साथ खुला रखा हुआ है। स्मोकी आई मेकअप और कॉस्ट्यूम के मैचिंग की ऑरेंज लिपस्टिक में सनी किसी असली जलरपरी से कम नहीं लग रही हैं।

सनी के फैन्स को उनका ये मर्मेड लुक बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सनी के इस लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने सनी के फोटो पर कमेंट किया, ‘मैंने कभी मर्मेड नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि वो आपसे ज्यादा खूबसूरत नहीं होगी’, एक दूसरे यूजर ने सनी की फोटो पर कमेंट किया, ‘एक असली मर्मेड मिल गई है’, सनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों सनी MTV के शो स्प्लिटविल्ला की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा सनी दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button