ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
खेल

विंडीज टीम के छक्के छुड़ाने के लिए शिखर धवन फिट

नई दिल्ली: विश्व कप के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडिज के दौरे पर जाने वाली है। तीन अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। इसे दौरे के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन उपलब्ध रहेंगे। धवन ने विश्व कप-2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून को 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसी मुकाबले के दौरान उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी।

इसके बाद उनके अंगूठे पर प्लास्टर किया गया था और धवन के वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने के बाद रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ने भारत की पारी की शुरुआत की थी। लेकिन अब एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति को भारतीय सलामी जोड़ी तय करने के लिए अब ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। शिखर धवन दौरे के तीनों फॉर्मेट के लिए फिट बताए गए हैं।

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर होने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन से 14 अगस्त तक तीन टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम एंटिगुआ और जमैका में दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। उधर, कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button