ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
खेल

PKL 2019: तेलुगू टाइटंस को 4 अंकों से मात देकर यू मुंबा ने किया विजयी आगाज

हैदराबाद: प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का शानदार आगाज हुआ और शनिवार को ही यू मुंबा ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए विजयी शुरुआत की। गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबा की टीम पहले हाफ में 18-10 से आगे थी और टीम ने इस बढ़त को आखिरी तक कायम रखा और टाइटंस को आगे बढ़ने नहीं दिया और अंत में चार अंकों के अंतर से सीजन के अपने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की।

इससे पहले इन दोनों टीमों ने प्रो कबड्डी लीग में 9 मैच खेले थे। 10वें मैच में यह यू मुंबा की चौथी जीत है। जबकि तेलुगू टाइटंस भी अब तक चार मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछले सीजन में टोटल प्वाइंट के अनुसार यू मुंबा तीसरे स्थान पर रही थी जबकि तेलुगु टाइटंस 12वें स्थान पर रही थी। इस मैच में तेलुगु टाइटंस घरेलू टीम होने का फायदा नहीं उठा सकी।

अब यू मुंबा का सोमवार को जयपुर पिंक पैंथर्स से मुकाबला करेगी. वहीं तेलुगु टाइटंस का अगला मुकाबला तमिल थलाईवाज से रविवार को होगा। दोनों ही मैच हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। शनिवार को एक अन्य रोमांचक और नजदीकी मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने पटना पायरेट्स को केवल दो अंकों से मात दी। अब बेंगलुरू बुल्स रविवार को गुजरात फॉर्च्यूनजांट्स से भिड़ेंगे जबकि पटना पायरेट्स का शुक्रवार को तेलुगु टाइटंस से मुकाबला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button