ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

लालू के आमंत्रण के बावजूद राजद से गठबंधन नहीं करेंगे चिराग, विधान परिषद चुनाव पर यह है रणनीति

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (MP Chirag Paswan) का भाजपा (BJP) से अभी पूरी तरह मोहभंग नहीं हुआ है। इसीलिए लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के आमंत्रण के बावजूद बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC Election in Bihar) में महागठबंधन के साथ तालमेल का कोई फैसला नहीं करने जा रहे हैं। निकाय कोटे से बिहार में 24 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। लोजपा (रामविलास) किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। विधानसभा की तर्ज पर लोजपा के टिकट पर जो भी उम्मीदवार निकाय चुनाव लड़ना चाहेगा, उसे लड़ने की छूट होगी।

राजद के साथ गठबंधन के थे कयास  

उम्मीद की जा रही थी कि निकाय चुनाव में लोजपा का राजद (RJD) के साथ गठबंधन हो सकता है। चिराग पासवान का मानना है कि निकाय चुनाव की हार-जीत से नीतीश सरकार पर कुछ फर्क नहीं पड़ने जा रहा। इसलिए चिराग की नजर 2024 के लोकसभा और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर है। पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि हमारे नेता चिराग पासवान अभी गठबंधन को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के वक्त ही गठबंधन पर चिराग पासवान उचित फैसला लेंगे। किस दल से गठबंधन होगा, यह उस समय की राजनीतिक परिस्थिति पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा।

यूपी विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी चिराग की पार्टी  

मालूम हो कि भाजपा के प्रति चिराग का साफ्ट कार्नर अब भी बना हुआ है। यही कारण है कि कई मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं। खुद को पीएम का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान हालांकि उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। उनकी पार्टी वहां भी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो फिलहाल चिराग एकला चलो की नीति पर काम कर रहे हैं। उनकी नजरें आने वाले विस और लोस चुनावों पर है।

Related Articles

Back to top button