ब्रेकिंग
MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
देश

MP में NH-30 कश्मीर-कन्याकुमारी को जोड़ने वाले पुल के नीचे लगाया टाइम बम

रीवा  गणतंत्र दिवस पर जबलपुर-प्रयाराज नेशनल हाईवे यानी NH-30 पर स्थित एक पुल को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश की गई। ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। हालांकि पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। ये टाइम बम रीवा के मनगवां इलाके में पुल के नीचे लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि धमाके का टाइम सेट होने से 5 मिनट पहले ही BDS (बम निरोधक दस्ता) ने बम डिफ्यूज कर दिया। पुल की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा लेटर भी चिपका मिला।

बुधवार सुबह 6 बजे मनगवां पुलिस को टाइम बम लगे होने की जानकारी मिली। पुलिस 7 बजे आवीं पुल ओवरब्रिज पहुंची। उसने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक, SP नवनीत भसीन को जानकारी दी। सुबह 9 बजे बम निरोधक दस्ता पहुंचा। 9.30 बजे बम को डिफ्यूज कर दिया गया। टाइम बम को BDS टीम साथ लेकर गई है। फिलहाल बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इस बात का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि बम वाली जगह पर योगी आदित्यनाथ के नाम धमकी भरा पत्र भी चस्पा मिला। मौके पर एडिशनल SP शिव कुमार वर्मा भी पहुंचे।

UP DGP को दी गई सूचना

ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा है कि UP चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने UP DGP को सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुछ देर बाद गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे मिला एक और बम

इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में NH-30 में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।

Related Articles

Back to top button