ब्रेकिंग
Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार...
मध्यप्रदेश

आयोग में मामला आने पर राजकुमार डेहरिया का हुआ विनियमितीकरण

सिवनी  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में मामला आने पर सिवनी जिले के एक आवेदक का विनियमितीकरण स्थायीकर्मी के रूप में हो गया है, और अब उसे पूर्ण वेतन मिल रहा है। चूंकि आवेदक संतुष्ट हो गया है, अतः यह मामला अब आयोग में समाप्त कर दिया गया है। आयोग के प्रकरण क्र. 6915/सिवनी/2020 के अनुसार ग्राम दौरी (शिकारा), हाल मुकाम धूमा, जिला सिवनी निवासी श्री राजकुमार पुत्र स्व. श्री झनकलाल डेहरिया ने आयोग को आवेदन दिया कि वह मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, भोपाल के परियोजना मण्डल सिवनी के अन्तर्गत परियोजना परिक्षेत्र, लखनादौन में बीते 17 सालों से सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य कर रहा है, परन्तु उसे पूर्ण माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है। अतः उसे पूर्ण माह का वेतन दिलाया जाये। राजकुमार का आवेदन मिलते ही आयोग ने कलेक्टर सिवनी से रिपोर्ट मांगी। तत्पश्चात आयोग में मामले की सुनवाई निरन्तर चलती रही। अन्ततः कलेक्टर सिवनी ने आयोग को प्रतिवेदन दिया है कि मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड मुख्यालय, भोपाल के अनुमोदन पर संभागीय प्रबंधक, परियोजना मण्डल सिवनी के आदेश दि. 18 अगस्त 2021 द्वारा आवेदक का विनियमितीकरण स्थायीकर्मी के रूप में कर दिया गया है और उसे पूर्ण वेतन भी मिलने लगा है। आवेदक ने उसके विनियमितीकरण और पूर्ण वेतन मिलने पर संतुष्टि व्यक्त कर आयोग से उसके द्रारा की गई सभी शिकायतों को नस्तीबद्ध करने की याचना की। आवेदक की प्रार्थना पर आयोग में मामला समाप्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button