मध्यप्रदेश
रतलाम में हिंदू परिवारों ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी, कलेक्टर- एसपी पहुंचे

Updated on 19 Jan, 2022 11:51 AM IST BY PRADESHLIVE.COM
रतलाम कलेक्टर और SP सुराणा गांव पहुंचे हैं। यहां ग्रामीणों ने घरों के बाहर मकान बिकाऊ लिख रखा है। एक दिन पहले मंगलवार को गांव के हिंदू परिवारों ने ज्ञापन देकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। दो पक्षों में विवाद के बाद गांव का माहौल बिगड़ गया था। दोनों पक्षों से बातचीत करने बुधवार को अफसर गांव पहुंचे हैं।






