ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

ब्रेट ली बोले- टेस्ट में टीम इंडिया का नेतृत्व चार-पांच खिलाड़ी कर सकते हैं, कोहली के कप्तानी छोड़ने पर कही ये बात

मस्कट। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि मौजूदा भारतीय टीम में चार-पांच खिलाड़ी हैं, जो संभावित रूप से टेस्ट टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। विराट कोहली के भारत के टेस्ट कप्तान के पद से हटने के दो हफ्ते बाद ब्रेट ली की ने टिप्पणी की है। पिछले साल कोहली ने टी-20 कप्तान का पद छोड़ दिया था और फिर उन्हें वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया क्योंकि चयनकर्ता सफेद गेंद वाली क्रिकेट में केवल कप्तान चाहते थे। ब्रेट ली इस समय ओमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में खेल रहे हैं।

यह पूरी तरह से विराट कोहली का फैसला

विराट के कप्तानी छोड़ने पर ब्रेट ली ने कहा, ‘यह पूरी तरह से विराट कोहली का फैसला है। मेरा ध्यान बिग बैश लीग और  एशेज पर था। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। यह पूरी तरह से विराट कोहली पर निर्भर है। मुझे लगता है कि ऐसे चार-पांच खिलाड़ी हैं जो टेस्ट में ही भारत की अगुवाई कर सकते हैं। वह कौन होगा, यह तो वक्त ही बताएगा। यह पूरी तरह से भारतीय टीम प्रबंधन पर निर्भर है। चार-पांच खिलाड़ी हैं जो काम कर सकते हैं।’ गौरतलब है कि विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 68 मैचों में टीम की कप्तानी की। 40 मैचों में जीत मिली।

कमिंस ने साबित किया तेज गेंदबाज कप्तान हो सकते हैं

हाल ही में आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में पैट कमिंस की कप्तानी में इंग्लैंड को 4-0 से हराया था। कमिंस की कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर ली ने कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर पैट कमिंस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि तेज गेंदबाज कप्तान हो सकते हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।’ ली वर्तमान में चल रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वर्ल्ड जायंट्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button