ब्रेकिंग
Delhi Fire News: तुगलकाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग; पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बनीं मौत का कारण, 3... Varanasi News: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; प्रेगनेंसी छिपाने के लिए खिलाई थी... Kota Mahant Murder Case: चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा; संपत्ति के विवाद मे... Hansi Gym Owner Murder: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की सरेआम हत्या; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जि... Weather Alert Today: दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें आज कैसा रहे... Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे...
देश

नकवी बोले- संविधान की ‘सांप्रदायिक लिंचिंग’ की सुपारी लेकर काम कर रहे कुछ लोग, देश में चल रहा कॉम्पिटिशन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश की संस्कृति, प्रतिबद्धता और संविधान की ‘क्रिमिनल लिंचिंग’ की प्रतिस्पर्धा चल रही है। नकवी ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि देश को ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ लोग भारत के संस्कार, संकल्प, संस्कृति, संविधान की ‘सांप्रदायिक लिंचिंग’ की सुपारी लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ दुष्प्रचार सिंडिकेट की ‘मोदी बैशिंग सनक’ दरअसल ‘भारत बैशिंग साजिश’ बनती जा रही है।

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण के सफल परिणामों से परेशान कुछ लोग अल्पसंख्यकों को लेकर दुनिया के सामने तथ्यों-तकरं और जमीनी हकीकत के विपरीत ‘झूठ के झाड़ से सच के पहाड़’ को परास्त करने का ‘पाखंडी प्रयास’ कर रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने ‘तुष्टीकरण के छल’ को ‘समावेशी सशक्तीकरण के बल’ से ध्वस्त किया है। जिसका परिणाम है कि आज समाज के सभी वर्ग सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक सशक्तीकरण के बराबर के हिस्सेदार-भागीदार बन रहे हैं।

कुछ लोग पाकिस्तान प्रायोजित संस्था के मंच से भारत की संस्कृति, संस्कार और समावेशी संकल्प पर भ्रम पैदा करने की भारत विरोधी साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। नकवी ने कहा कि जो लोग ‘पाकिस्तान प्रायोजित प्रोपेगैंडा का पाटर्नर’ बन रहे हैं वह हिन्दुस्तान की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की ताकत और पाकिस्तान के ‘जेहादी कठमुल्लावाद’ को जानबूझ कर नजरअंदाज कर भारत को बदनाम करने के स्वार्थी एजेंडे का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button