ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

PM मोदी आलू-प्याज के दाम नीचे लाने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने, ‘PoK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा’: केंद्रीय मंत्री

ठाणे: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता कपिल पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि साल  2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा बन जाएगा।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में शनिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में पंचायती राज मामलों के राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी आलू और प्याज के दाम नीचे लाने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।

पाटिल ने मराठी भाषा में दिए संबोधन में कहा कि मोदी जी ने एक बार बताया था कि पी.वी. नरसिंह राव जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने एक जॉइंट पार्लियामेंट सेशन बुलाई थी और उसमें एक कानून पास किया था,  उनके शब्द थे कश्मीर देश की बहुत बड़ी समस्या है। ये समस्या है क्योंकि कश्मीर का एक हिस्सा पाक में है और कभी ना कभी इसे वापस लेना चाहिए, तभी ये समस्या सुलझेगी।

उन्होंने कहा कि तब मोदी जी ने कहा था कि ये आपका ही काम है, आप से नहीं हो रहा है इसलिए हम कर रहे हैं। नरसिंह राव, अमित भाई जैसे ही चाण्क्य थे। उन्होंने देश का विचार कर ये कानून जॉइंट पार्लियामेंट सेशन में पास किया था।  अब देखते हैं, प्रतीक्षा करते हैं. हो सकता है कि 2024 तक पाक के कब्जे वाला कश्मीर भारत मे आ जाये।  ये उम्मीद करने में कोई हर्ज नही है क्योंकि ये सिर्फ मोदी जी कर सकते हैं। इसलिए आलू, प्याज, तुअर दाल और मूंग दाल हमें इस सबसे बाहर आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश का नेतृत्व करते रहना चाहिए क्योंकि उन्होंने CAA (संशोधित नागरिकता कानून लानू में), संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए आदि के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने का काम किया है। मुझे लगता है, संभवत: 2024 तक पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत में वापस आ जाएगा।

पाटिल ने कहा कि लोग 00 रुपये में मटन और 500-600 रुपये में पिज्जा खरीद सकते हैं, लेकिन  10 रुपये का प्याज और 40 रुपये का टमाटर हमें भारी लगता है।

Related Articles

Back to top button