ब्रेकिंग
सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट
विदेश

पाकिस्तान में ईद पर नहीं होगा विशेष कार्यक्रमों का प्रसारण

इस्लामाबादः पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि ईद-उल-अजहा पर  पहले से रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रमों और विशेष कार्यक्रमों को लाइव प्रसारित न केरं। इससे ‘न केवल हमारे राष्ट्र, बल्कि कश्मीरी भाइयों की भावनाओं को भी चोट पहुंच सकती है।’’मीडिया ने यह जानकारी दी।

नियामक प्राधिकरण ने शनिवार को जारी एक अधिसूचना में कहा, ‘‘कश्मीर के साथ एकजुटता जताने के लिए, ईद-उल-अजहा को धार्मिक पर्व के रूप में सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इसलिए, यह अनुरोध किया जाता है कि कोई विशेष कार्यक्रम (पहले से रिकॉर्ड या नियोजित लाइव) न हो। ईद के जश्न के रूप में प्रसारित होने के कारण इससे न केवल हमारे राष्ट्र, बल्कि कश्मीरी भाइयों की भावनाओं को भी चोट पहुंच सकती है।’’

समाचार पत्र पाकिस्तान टुडे के मुताबिक, अधिसूचना में कहा गया है कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को बहादुर कश्मीरियों के साथ एकजुटता जताते हुए मनाया जाएगा।नियामक प्राधिकरण ने कहा है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

अधिसूचना में टीवी चैनलों को उस दिन ‘अपने लोगो ब्लैक एंड व्हाइट करने’ की सलाह दी गई है।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक ने आठ अगस्त को समाचार चैनलों को किसी भी प्रकार की ‘टिप्पणियों’ और ‘विश्लेषण’ के लिए अपने टॉक शो में किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी, राजनेता, पत्रकार और विश्लेषकों को आमंत्रित नहीं करने का निर्देश दिया था।

यह कदम भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त को अपने संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू एवं कश्मीर को प्रदत्त विशेष दर्जे को समाप्त करने की घोषणा के बाद आया है। सरकार ने राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बदल दिया है, जिसमें से जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा होगी, लेकिन लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button