Breaking
संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह? गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता को फेसबुक पर एक सी यूनिफार्म हो लिखना पड़ा भारी, हुई हत्या 

बेंगलुरु । कर्नाटक में हिजाब विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार रात एक बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव है। कहा जा रहा है कि 26 साल के बीजेपी नेता ने हिजाब को लेकर सोशल मीडिया में कुछ लिखा था। हत्या के बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ। तोड़फोड़ के बाद वाहनों में आग लगा दी गई। बवाल बढ़ता देख इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धारा 144 लागू कर दी गई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। हिंसा के बाद पूरे राज्य में पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के डर से शिवमोग्गा शहर को पुलिस गढ़ में तब्दील कर दिया गया है।
हर्ष के रूप में पहचाने जाने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की रविवार देर रात भारती कॉलोनी में रवि वर्मा स्ट्रीट के पास बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हर्ष पेशे से एक दर्जी था और जिले में बजरंग दल का ‘प्रकंद सहकार्यदर्शी’ (समन्वयक) का पद संभालते थे। बताया जा रहा है कि कार में आए बदमाशों ने उसका पीछा किया और घातक हथियारों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि हर्ष को मेगन अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। हर्ष बजरंग दल और विहिप की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। वह गणेश उत्सव और विसर्जन समारोह में सबसे आगे रहते थे। घटना के तुरंत बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। कहा जा रहा है कि हर्ष ने कथित तौर पर फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी और उसके खिलाफ डोड्डापेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कहा जा रहा है कि हर्ष को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे और जान से मारने की धमकी मिली थी।
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि मामला राज्य में जारी हिजाब विवाद से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आगे की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शिवमोगा में अरागा ज्ञानेंद्र ने मृतक के परिवार से बात की। गृहमंत्री ने बताया कि हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। तुरंत ऐक्शन लेते हुए फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गृह मंत्री से फोन पर बात की। सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री ने सीएम को बताया कि युवक की हत्या में 4-5 लोग शामिल हो सकते हैं। इस मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक में कल 26 साल के हिन्दू युवा हर्ष की चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी गयी हर्ष का गुनाह- स्कूल कॉलेज में सबकी यूनिफॉर्म एक हो, इसके लिए एक फेसबुक पोस्ट। अभी किशन भरवाड़ और रूपेश पांडेय के घर मे शोक खतम नहीं हुआ ये सुनियोजित हत्याएं देश भर में हो रही हैं।

संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा     |     बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |     गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें