ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
छत्तीसगढ़

आबकारी अमले ने 89 आरोपियों से जब्त की 300 लीटर शराब

रायगढ़। आबकारी विभाग ने जनवरी माह में अवैध शराब के 89 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनसे लगभग 300 लीटर शराब के साथ 20 किलो गांजा और एक वेगनार जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

रायगढ़ शहर के प्राची विहार में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी टीम ने आलहाद चौहान के घर के तलाशी ली। तलाशी में 06 लीटर शराब भरी बोतले बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रायगढ़ से 14 दिन के रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसल्दा में अवैध शराब बनाकर बेचने की सूचना पर उड़दस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने छापामार कार्यवाही कर संतराम यादव के घर से 10 लीटर महुआ शराब और श्रीमती गौरी निषाद को 15 लीटर महुआ शराब बेचते पकड़ा गया। दोनो आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया। घरघोड़ा क्षेत्र में अरईमुडा निवासी शेखर बेहरा के घर में भारी मात्रा में शराब बेचे जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने तलाशी ली आरोपी शेखर बेहरा के घर से 20 लीटर शराब बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के पाली गांॅव में पालीथिन पॉउच में शराब बेचने की शिकायत ग्रामवासियों ने की थी, इस पर आबकारी दल ने जॉच की। समारू धनवार पिता चमार सिंह को एक प्लास्टिक बोरी में 74 पॉउच रखकर बेचते हुये पाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह के बाजार चौक के पास डुमरसिंघा गॉव के सुदामा पटेल द्वारा शराब बेचे जाने पर की शिकायत ग्रामीणों ने जिला आबकारी कार्यालय में की थी। जिला कार्यालय से उप निरीक्षक को जॉच हेतु निर्देश मिलने पर कार्यवाही की गई जिसमें सुदामा पटेल डुमरसिंघा को सफेद रंग के एक प्लास्टिक जरिकेन में चार लीटर शराब रखकर चौक के पास पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर सारंगढ़ न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई। जिले में कुल 47 दुकानें है। रायगढ़ क्षेत्र में 19 दुकानें, पुसौर में 05, खरसिया में 02, घरघोड़ा में 06, धरमजयगढ़ में 04, सारंगढ़ में 07, बरमकेला में 03 एवं सरिया में 02 मदिरा दुकानें स्थित है।

 

Related Articles

Back to top button