ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
लाइफ स्टाइल

अलग-अलग तरीके से बानएं रोज़ की नॉर्मल दाल

दाल हमारे घरों में बनने वाली ऐसी डिश है जिसे शायद रोज़ाना ही खाया जाता है। दोपहर में या रात के बोजन में हम सभी इसका सेवन करते हैं। प्रोटीन का बेहतर सोर्स होने के साथ-साथ दाल को लेकर बहुत से वेरिएशन्स भी किए जाते हैं। अलग-अलग दालों को मिलाकर भी पंचरत्न दाल बनाई जाती है। दक्षिण भारत में दाल को खाने का तरीका अलग है तो उत्तर भारत में दाल को खाने का तरीका बिलकुल ही अलग है।

लहसुन और हींग का फ्लेवर-  अक्सर हम दाल के तड़के में ही लहसुन और  हींग का फ्लेवर देते आए हैं, लेकिन अगर आप तेल या घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं और डाइट कॉन्शियस दाल खाना चाहती हैं तो बिना इसके भी आप दाल में सभी हर्ब्स का फ्लेवर दे सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना बस दाल पकाते समय ही आपको सारी चीज़ें एक साथ डालनी हैं हिंग के साथ।

खट्टी दाल में आएगा खाने का स्वाद-   हींग और जीरे से फ्राई की हुई दाल तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या सरसों और करीपत्ते से फ्राई की हुई खट्टी दाल का स्वाद चखा है? इसे खट्टा करने के लिए आप तड़का लगाते समय सूखी लाल मिर्च, सरसों के बीज (राई), करी पत्ते का तड़का लगाएं। आप चाहें तो इसमें सूखे मसाले भी इसी समय मिला दें। धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर आदि इसमें डाले जा सकते हैं। इसके बाद गैस को थोड़ा धीमा कर इसमें नींबू का रस या फिर इमली का पल्प मिला दें।

नारियल और शक्कर के साथ बनाएं दाल- इसमें दाल को पकाते समय ग्रेट किए हुए अदरक का इस्तेमाल भी किया जाता है। दाल को पानी, हल्दी, नमक और अदरक के साथ पकाएं और फिर इसमें थोड़ी सी शक्कर और फ्राई किया हुआ नारियल डालें।  अब दाल के तड़के के लिए नारियल तेल में सरसों के बीज और लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। इसे उबली हुई दाल को तड़के में डालें और बस आपका काम हो गया।

Related Articles

Back to top button