ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

एसीएस सामान्य प्रशासन ने मंत्रालय में किया आकस्मिक निरीक्षण

भोपाल : अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक 1, 2 और 3 में स्थित विभिन्न कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, सोलर वाटर हीटर, डक्ट वेंटीलेशन, सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम, अग्निशमन, केंटीन और शौचालय की व्यवस्था को देखा एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। पेयजल की क्वालिटी चेक करने और उसमें पीएच वैल्यू, टीडीएस, केमिकल और बायोलॉजिकल कंपोनेंट की जाँच कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सफाई की उचित व्यवस्था रखें और संबंधित अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करें।

अपर मुख्य सचिव श्री कुमार ने वल्लभ भवन 3 में स्थित दीदी कैफे में उचित बैठक व्यवस्था बनाने और एग्जॉस्ट फेन लगाने के निर्देश दिए। श्री कुमार ने वल्लभ भवन के सामने स्थित पार्क का निरीक्षण कर वाटर फाउंटेन को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा संचालित मृगनयनी एंपोरियम के आउटलेट का निरीक्षण कर विभिन्न सजावटी वस्तुओं और सामग्री की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण में उप सचिव श्री डी.के.नागेन्द्र, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री विश्वास कुमार भटेले, राजधानी परियोजना प्रशासन, सामान्य प्रशासन, मंत्रालय सुरक्षा कार्यालय, लोक निर्माण और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button