ब्रेकिंग
Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ... Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ...
उत्तरप्रदेश

जम्मू कश्मीर का आतंकी लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ । आतंकी गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त तौहीद अहमद शाह को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। तौहीद जम्मू कश्मीर के बड़गांव का रहने वाला है। एटीएस/एनआइए की विशेष अदालत ने तौहीद को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तौहीद अलकायदा माड्यूल का सक्रिय सदस्य है। सोमवार को इसे विशेष अदालत में पेश किया गया था।

15 अगस्त, 2021 से पूर्व उत्तर प्रदेश के संवदेनशील स्थानों पर आतंकी घटना को अंजाम देने की नाकाम योजना में यह भी शामिल था। इसके एवज में अभियुक्त मिनहाज ने इसके खाते में रकम जमा कराई थी। मिनहाज समेत पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। 11 जुलाई, 2021 को इस मामले की एफआइआर निरीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना एटीएस में आइपीसी की धारा 121ए, 122, 123 तथा विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 13, 18, 18बी, 20, 39 व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button