ब्रेकिंग
Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ... Bilaspur Court Decision: बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी सजा; कोर्ट का बड... Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर...
उत्तरप्रदेश

ओमप्रकाश राजभर का तंज, बोले- 10 मार्च के बाद गाना बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में…

मेरठ: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तारीफ में शेष एक दिन ही रह गया है। ऐसे में तमाम राजनीति दल जनता को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने वादा किया कि यूपी में उनकी सरकार बनी तो एक बाइक पर तीन लोग आराम से जा सकेंगे और उनका चालान भी नहीं होगा।

राजभर ने कहा क‍ि ‘ट्रेन में 70 सीट होती हैं. 300 आदमी डिब्बे में बैठते हैं। फिर भी रेलगाड़ी का चालान नहीं होता है। 9 सवारी पर जीप पास होती है और 22 लोगों को लेकर जाती हैं उस पर भी चालान नहीं होता है। राजभर ने इसके साथ ही कहा, ‘मोटर साइकिल पर दो सवारी पास है। अगर गलती से उस पर तीन लोग बैठ जाते हैं तो पुल‍िस उनका चालान कर देती है। ये चालान क्यों होता है?’ राजभर ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर बाइक पर 3 सवारी फ्री होगी, कोई चालान नहीं कटेगा।

इतना ही नहीं सीएम योगी पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि 10 मार्च के बाद गाना बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में।’ उन्होंने कहा कि महंगाई और नौकरी की उनकी मांग को लेकर समझौता नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दिया।  बता दें कि राजभर इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button