ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में सुबह से हो रही है झमाझम बारिश, यूपी-राजस्थान सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज और कल यूपी-राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. जानिए मौसम का हाल…

Weather Update LIVE: दिल्ली एनसीआर सहित देश के मैदानी इलाके में बारिश की वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी. दिल्ली में  बुधवार की अहले सुबह से बारिश हो रही है. आसमान में बादल छाए हैं और मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन भर गरज-बरस के साथ रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. बारिश की वजह से राजधानी में एक बार फिर से ठंड और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है. सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी और वहीं मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, 14 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा, इसके बाद तापमान बढने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी  छिटपुट बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है. वहीं, राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है, जो धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगा, जिसकी वजह से राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है.

बता दें कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ पिछले कुछ समय से पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है जिससे गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है.

वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बुधवार व गुरुवार को बारिश होने की संभावना जताई है और इसके साथ ही 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भी बात कही है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होगी. इसके अलावा कल यानी 10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है.

Related Articles

Back to top button