ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

रीवा में जिंदा बाप का मृत डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर जमीन का वारिसाना कराया

रीवा   में संपत्ति के लालच को लेकर एक बेटे ने अपने जिंदा बाप को मृत बता दिया। मामला रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत पड़रिया गांव का है। बेटे ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी मृत्यू प्रमाण पत्र भी बनवा लिए। फिर सरपंच से जमीन का सजरा बनवाकर पुश्तैनी भूमि का वारिसाना कराया लिया। बाप ने जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे केस की विवेचना कर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 का अपराध कायम किया। जालसाज बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि 21 अक्टूबर 2021 को रामायण प्रसाद शुक्ला पुत्र स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद निवासी पड़रिया ने कूटरचित दस्तावेज व मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन बेचने वालों के खिलाफ शिकायत की। 26 अक्टूबर 2021 को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। पुलिस ने फरियादी रामायण प्रसाद शुक्ला व साक्षी शुक्ला और आरोपी अजय शुक्ला के बयान लिए।

तहसील कार्यालय में लगे दस्तावेजों से हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि तहसील कार्यालय रायपुर कर्चुलियान को पत्र भेजकर जालसाजी से संबंधित रिकार्ड मांगे गए। जहां पता चला कि आरोपी अजय शुक्ला द्वारा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराते समय पिता रामायण प्रसाद शुक्ला को मृत घोषित करने के संबंध में शपथ पत्र दिया था। साथ ही ग्राम पंचायत बंधवा सरपंच के माध्यम से फर्जी सचरा तैयार कराकर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया था। जिसकी प्रति पुलिस ने मगवा ली थी।

सभी रिकॉर्डों से छेड़छाड़

​तहसील कार्यालय से मिले ज्यादातर दस्तावेजों में आरोपी बेटे ने छेड़छाड़ की थी।​ रिकार्ड के अवलोकन करने पर पता चला कि फर्जी तरीके से कूटरचित शपथ, सचरा खानदान तैयार कराकर पिता रामायण प्रसाद शुक्ला के नाम की आराजी क्रमांक 665/2 दुमट 3 रकवा 0.405 स्थित ग्राम बेलवा पैकान तहसील मनगवां से अपने नाम वारिसाना नामान्तरण कराना। पुलिस जांच में आरोपी अजय शुक्ला पिता रामायण प्रसाद शुक्ला निवासी पड़रिया के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button