ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
मनोरंजन

पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट हैं अभिनेता अमोल पालेकर

अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी संध्या गोखले ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमोल पालेकर की तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है। अमोल पालेकर की पत्नी ने कहा कि अनोल पालेकर को उनकी पुरानी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 साल पहले भी उन्हें इसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है।

अभिनेता अमोल पालेकर 70 और 80 के दशक में गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, नरम गरम, भूमिका, छोटी सी बात, सावन जैसे कई फिल्मों में अपने किरदार से लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1971 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमोल पालेकर ने बॉलीवुड में करीब डेढ़ दशक तक काम किया, लेकिन उन्हें सिर्फ एक बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 1980 में यह अवॉर्ड उन्हें ‘गोल माल’ के लिए दिया गया था। रजनीगंधा (1974), घरौंदा (1976), छोटी सी बात (1975), गोल माल (1979) उनके करियर की बेहतरीन फिल्में रहीं। इनमें से ‘छोटी सी बात’ लो बजट फिल्म थी, जिसकी सफलता ने उस समय में बॉलीवुड में हलचल मचा दी थी।

अमोल पालेकर सिचुवेशनल कॉमेडी के लिए मशहूर थे। ‘गोल माल’ में डबल रोल में वे खूब जमे। ‘रंग बिरंगी’, ‘श्रीमान श्रीमती’ और ‘नरम गरम’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया।एक निर्देशक के रूप में उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट करने के साथ कुछ सीरियल्स का भी निर्देशन किया। अमोल ने साल 1981 में मराठी फिल्म ‘आक्रित’ से डायरेक्शन में कदम रखा। उनकी लास्ट डायरेक्टेड फिल्म ‘पहेली’ रही।

Related Articles

Back to top button